पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को प्रस्तावित नौ मीटर चौड़ा करने के लिए चिन्हांकन कराकर मकानों पर लाल निशान लगाया। वहीं, सड़क को चौड़ा करने में अतिक्रमण की जद में आने वाले करीब 350 मकानों की सूची एसडीएम को सौंपी। इन मकानों को तोड़ा जाना है। उधर, पोनी रोड के लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी गलत तरीके से नापजोख करा रहा है। किसी को कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
पोनी रोड चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा। इसके लिए धन भी आवंटित हो चुका है। पोनी रोड के लोहिया स्कूल से पोनी तिराहा राजधानी मार्ग तक 18 सौ मीटर लंबी डामरीकृत सड़क बनाई जानी है। इसके लिए लगातार नापजोख का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है। सोमवार को पोनी रोड पहुंचे विभाग के जेई नवीन चंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को लेखपाल की मदद से 50 50 मीटर की लंबाई में निशान लगाए गए थे, जिसमें इस बीच मकानों में चिन्हांकन कार्य शेष रह गया है, जिसे आज से पूरा किया जा रहा है। मकानों के उन हिस्सों में लाल निशान लगाए जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ाजाएगा। उन्होंने बताया कि 18 सौ मीटर लंबी सड़क के बीच 350 मकानों को चिन्हित किया गया है जो अतिक्रमण की जद में हैं। इसकी सूची एसडीएम को दे दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
