Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मॉनसून तेजी से हमलावर होने वाला है। अगले 24 घंटों में राज्य भर में बारिश-बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के इलाकों के लिए सोमवार, 20 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। इस दौरान शहर में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की भी संभावना है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 20 से 25 जुलाई तक पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Uttar Pradesh Five Days Rain Alert: अब तारीखों में समझें 5 दिन बारिश
- 20 जुलाई: पश्चिमी यूपी के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें गिरेंगी। वहीं, पूर्वी यूपी के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट है।
- 21-22 जुलाई: पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
- 23 जुलाई: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश। अलग-अलग जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है।
- 24-25 जुलाई: दोनों उपखंडों में कई स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट।
UP में 19 जुलाई को कहां कितनी हुई बारिश?
लखनऊ में 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रमुख स्टेशनों में, लखीमपुर खीरी में सबसे ज़्यादा 65.4 मिमी बारिश हुई, इसके बाद बहराइच में 23.2 मिमी, सुल्तानपुर में 20.4 मिमी, शाहजहांपुर में 19.6 मिमी, गाजीपुर में 15.4 मिमी, बस्ती में 12.2 मिमी, गोरखपुर में 8.9 मिमी, आजमगढ़ में 6.6 मिमी, हरदोई में 6.4 मिमी, उरई में 5.4 मिमी, बाराबंकी में 3.8 मिमी, फुरसतगंज में 3.2 मिमी, मुरादाबाद में 3 मिमी, बलिया में 2 मिमी, फतेहगढ़ में 1.5 मिमी और वाराणसी एयरपोर्ट व वाराणसी BHU में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
