मझे दूसरी ज़िन्दगी मिल गई, पीएम मोदी ने माफ कर दिया।प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली नोएडा की किशोरी का नया वीडियोनई दिल्ली/नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और अपशब्दों वाली टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय किशोरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह भावुक होकर कहती है कि पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने से उसे दूसरी जिंदगी मिल गई है।वीडियो में लड़की कहती है, “मैं बहुत खुश हूं कि पीएम मोदी ने मुझे माफ कर दिया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। एक तरह से मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई है। मैंने इतनी बड़ी गलती की थी कि मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि मुझे माफ कर दिया जाएगा। एक बार मुझे लगा था कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन पीएम मोदी ने मुझे तुरंत माफ कर दिया। मैं रोने लगी थी, क्योंकि जिस व्यक्ति के बारे में मैंने इतने बुरे शब्द कहे थे, उसी ने मुझे माफ कर दियाइससे पहले लड़की ने एक वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगी थी। उसमें उसने कहा था कि वह सिर्फ 15 साल की है (जबकि एफआईआर में उम्र 25 साल बताई गई थी) और यह उसकी पहली व अंतिम गलती है। उसने दावा किया था कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे प्रभावित किया और माइक देकर बोलने के लिए प्रेरित कियाशुक्रवार रात पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ गंदी गालियां दी गईं, इससे उन्हें दर्द हुआ। हालांकि, उन्होंने “गुमराह बच्चों” को माफ करने और सही रास्ते पर लाने की बात कही थी।
Author Profile
Latest entries
Education11/05/2026Kanpur :-सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव-2026 का भव्य आयोजन, छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरी प्रतिभा की चमक
Uttar Pradesh10/27/2026बड़ी खबर: लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक! 8 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर से इलाके में दहशत
India10/27/2026बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट! यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Uncategorized10/09/2026उन्नाव: गंगा घाट के वार्ड नंबर 18 आर्य नगर में जलभराव से जनता में आक्रोश, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
