गंगा घाट । नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 में सरस्वती स्कूल के पास बिजली के तार लंबे समय से लटक रहे हैं। ये तार राहगीरों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के सामने और आसपास के रास्ते पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। कई जगह तार इतने नीचे आ गए हैं कि साइकिल, मोटरसाइकिल या पैदल चलने वाले लोग आसानी से छू सकते हैं। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है।

आसपास के निवासियों ने बताया कि कई बार तार हवा में झूलते हुए सड़क पर आ जाते हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और बिजली विभाग को शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।एक स्थानीय निवासी ने कहा, “ये तार कब किसी की जान ले लें, कोई नहीं कह सकता। स्कूल के बच्चे रोज इधर से गुजरते हैं। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए।”नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका और संबंधित बिजली विभाग तुरंत टीम भेजकर लटकते तारों की मरम्मत कराए और क्षेत्र का निरीक्षण करे। सुरक्षा के लिहाज से यह मामला अत्यंत गंभीर है।

Author Profile

Tariq

About The Author