प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। निधन का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।यश राज फिल्म्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की गई। पोस्ट में परिवार की ओर से लोगों के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभार जताते हुए इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की गई है।पार्श्वगायिका के तौर पर भी बनाई पहचानकृष्णा मुखर्जी बंगाली फिल्म जगत से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने पार्श्वगायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने तीसरी आँख फिल्म के चर्चित गीत ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ को अपनी आवाज दी थी।बेटी रानी के अभिनय को लेकर किया था दिलचस्प खुलासारानी मुखर्जी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों में आने के शुरुआती दौर में उनकी मां उनके अभिनय से प्रभावित नहीं थीं। रानी के मुताबिक, पहली स्क्रीन टेस्ट के बाद कृष्णा मुखर्जी को उनका अभिनय इतना कमजोर लगा था कि उन्होंने राजा की आएगी बारात के निर्माताओं को सलाह दी थी कि रानी को फिल्म में लेने से नुकसान हो सकता है।बाद में रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। उनकी मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से परिवार और उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है।

*RH24NEWS**TARIK NIZAMI**ब्यूरो चीफ़ महाराष्ट्र*

*RH24NEWS**TARIQ NIZAMI****हर खबर पर पैनी नजर**रिपोर्ट मोहम्मद तारिक़ निज़ामी RH24news**खबर को पूरा देखने के लिए ऊपर दि गईं लिंक पर क्लिक करें**👉खबर से असर तक निष्पक्ष खबरें सिर्फ टीवी RH24NEWS चैनल पर**हर खबर सबसे पहले आप तक**खबर व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें* *👉,9628010100–whatsup9889285300*

Author Profile

Tariq

About The Author