शुक्लागंज/गंगाघाट। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिजलामऊ गांव में घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बिजलामऊ गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने 2 अक्टूबर को घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान हरीश त्रिवेदी के रूप में की।
पुलिस ने 4 अक्टूबर की रात आरोपी हरीश त्रिवेदी को आजाद मार्ग स्थित महदिनवा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने की चेन, हार, लॉकेट, झाले, झुमके, मांग टीका, अंगूठी, नथ समेत चांदी की पायल, पाजेब, हाथफूल, बिछिया, हाफपेटी और 10 चांदी के सिक्के बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
