BAT-BMS ऐप पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों से इस ऐप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दावा किया जा रहा है कि इस ऐप की मदद से ई-रिक्शा की बैटरी को डिसेबल किया जा सकता है. एएनआई के मुताबिक सरकार ने इस ऐप्स को प्लेटफॉर्म से हटाने का ऑर्डर दिया है. 

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion ऐप्स को हटाने के निर्देश दिए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल बैटरी से चलने वाले वाहनों को रिमोटली बंद करने में किया जा रहा था. सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसे किसी अन्य ऐप का भी इसी तरह दुरुपयोग पाया जाता है, तो उसे भी ब्लॉक किया जाएगा.

डिजिटल हैकिंग से आप अपने ई-रिक्शा को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

सबसे पहले लगाये बैटरी में पासवर्ड

बता दें कि, अगर आप ई-रिक्शा चलाते हैं या आपके आस-पास कोई इसको चलाता है तो इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले आपको अपनी ई-रिक्शा की बैटरी में पासवर्ड लगाना होगा. यह तरीका आपको इस हैक से बचा सकता है.

तो सबसे पहले आप प्ले स्टोर से अपनी बैटरी ब्रांड का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और सेटिंग्स में जाकर ब्लूटूथ कनेक्शन पर एक मजबूत पासवर्ड लगा दें. जैसे ही आप पासवर्ड सेट कर देंगे कोई भी बाहरी ऐप आपकी परमिशन के बिना बैटरी से कनेक्ट नहीं हो पाएगा. जिससे आपका ई-रिक्शा कोई बंद नहीं कर पायेगा.

ब्लूटूथ कैसे बंद करें?

अगर आप चाहते हैं कि कोई भी आपके ई-रिक्शा को हैक या बंद न कर पाए तो आप बैटरी के ब्लूटूथ को पूरी तरह बंद कर दीजिए. इसके लिए आपको अपने बैटरी डीलर या किसी एक्सपर्ट मैकेनिक के पास जाना होगा.

वे कंप्यूटर या कोडिंग सॉफ्टवेयर के जरिए बैटरी के भीतर लगे बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की सेटिंग्स में जाकर ब्लूटूथ ब्रॉडकास्ट को हमेशा के लिए ऑफ कर देगा. एक बार ब्लूटूथ सिग्नल बंद होने के बाद यह ऐप किसी भी फोन में शो नहीं होगा और आपका ई-रिक्शा पूरी तरह से सेफ हो जाएगा.

Author Profile

Aryanhttps://rh24news.com/rh24news
RH24 News

About The Author