केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज शनिवार, 4 जुलाई को घोषणा की है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला ऑपरेशनल सेक्शन 2027 में तैयार हो जाएगा।

रेल मंत्री ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य 80% पूरा हो चुका है।

इसी के साथ अब उम्मीद लगाई जा सकती है कि देश को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

देश को मिलने जा रही पहली बुलेन ट्रेन

गुजरात के साणंद में CG Semi की OSAT फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने के कार्यक्रम के दौरान, रेल मंत्री ने देश के पहले हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए चरणबद्ध तरीके से इसे शुरू करने की योजना बताई।

अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘सूरत से बिलिमोरा तक बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन 2027 में शुरू किया जाएगा। इसके बाद, वापी-सूरत सेक्शन, फिर वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और आखिर में अहमदाबाद-मुंबई सेक्शन चरणों में पूरे किए जाएंगे। काम बहुत तेजी से चल रहा है।’

वैष्णव ने कहा कि काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रोजेक्ट को तय समय-सीमा

भीतर पूरा करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

भारत का पहला डेडिकेटेड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है। इसे जापानी शिंकानसेन टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल तरीकों का इस्तेमाल करके विकसित किया जा रहा है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे, यह लगभग 508 किलोमीटर लंबा है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट रह जाएगा।

ट्रेनों को 320 किमी/घंटा की ऑपरेशनल स्पीड और 350 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड पर चलने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट भारत में पहली बार J-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक टेक्नोलॉजी पेश करेगा।

इस कॉरिडोर में 2×25 kV ट्रैक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए 20,000 से ज्यादा ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन मास्ट लगाए जाएंगे। इसमें 12 ट्रैक्शन सबस्टेशन, दो डिपो ट्रैक्शन सबस्टेशन और 16 डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन भी होंगे।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का रूट

मार्ग (Route)यात्रा का समय (Travel Time)
मुंबई – पुणे48 मिनट
चेन्नई – बेंगलुरु1 घंटा 13 मिनट
पुणे – हैदराबाद1 घंटा 55 मिनट
बेंगलुरु – हैदराबाद2 घंटे
वाराणसी – पटना – सिलीगुड़ी2 घंटे 55 मिनट
चेन्नई – हैदराबाद2 घंटे 55 मिनट
दिल्ली – वाराणसी3 घंटे 50 मिनट

Author Profile

Aryanhttps://rh24news.com/rh24news
RH24 News

About The Author