केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE 10th 2nd Result 2026 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.8 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस पर भी की जाएगी।
इन 4 तरीकों से कर सकेंगे नतीजे चेक
रिजल्ट जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 10th 2nd Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने का बाद रोल नंबर एवं जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे। उन्हें परीक्षा में असफल माना जाएगा। बता दें, सीबीएसई दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई, 2026 बीच किया गया था। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे के बीच आयोजित कराई गई थी।
कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
