उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के करीब 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शु
पहले अगस्त के पहले सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना थी, लेकिन पदोन्नति से खाली हुए पदों को नई रिक्तियों में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण विज्ञापन जारी होने में देरी हो रही है.
419 पदों पर हुआ था चयन
जानकारी के अनुसार हाल ही में करीब 350 सहायक समीक्षा अधिकारियों (एआरओ) को पदोन्नत कर समीक्षा अधिकारी (आरओ) बनाया गया है. इसके चलते एआरओ के लगभग 350 पद सीधे तौर पर रिक्त हो गए हैं. इसके अतिरिक्त आयोग को राजस्व परिषद और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से लगभग 80 रिक्त पदों की सूचना आयोग को मिल चुकी है. समीक्षा अधिकारियों के भी पदोन्नत होने से आरओ के नए पद रिक्त हुए हैं. इन सभी रिक्तियों को जोड़ने के बाद इस भर्ती में कुल पदों की संख्या करीब 500 तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आयोग अगस्त के पहले सप्ताह में ही भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में था, लेकिन पदोन्नति से रिक्त हुए पदों को औपचारिक रूप से अधियाचन में शामिल करने की प्रक्रिया अपेक्षा से अधिक समय ले रही है. इसी कारण भर्ती प्रक्रिया फिलहाल लंबित है. प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग विज्ञापन जारी कर सकता है. इससे पूर्व आरओ-एआरओ भर्ती-2023 के तहत 419 पदों पर चयन किया गया था. इसमें 338 अभ्यर्थियों का चयन समीक्षा अधिकारी (आरओ) और 81 अभ्यर्थियों का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पद पर हुआ था. इस बार स्थिति अलग है क्योंकि बड़ी संख्या में एआरओ पदोन्नत होकर आरओ बन चुके हैं. ऐसे में केवल पदोन्नति से ही लगभग 350 एआरओ पद रिक्त हो गए हैं. माना जा रहा है कि इस भर्ती में एआरओ के लगभग 400 पद शामिल हो सकते हैं जबकि शेष पद समीक्षा अधिकारी के होंगे. अब रिक्तियों का अंतिम निर्धारण होते ही विज्ञापन जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो सकता है.रू कर सकता है. आयोग स्तर पर रिक्त पदों का अंतिम आकलन किया जा रहा है.
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
