पुणे के लोहागढ़ केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सिया और चेतन चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर चुके थे.आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट खंगालने पर मिले सबूतों के आधार पर ये बड़ा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि केतन से सगाई के बाद ये सीक्रेट शादी हुई थी. इस मामले में 16 जुलाई को पुणे कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा, तब पुलिस तमाम तबूतों को अदालत के सामने रखेगी. सूत्रों के मुताबिक- पुणे पुलिस उन दावों की जांच कर रही है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी 4 महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके थे.
कॉलेज के दो दोस्तों से हो रही है इस मामले में पूछताछ
इसे लेकर सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिन्होंने कथित तौर पर इस सीक्रेट शादी में विवाह के दस्तावेजों पर साइन किए थे. इसके साथ ही टेक्नीकल टीमें इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई तस्वीरों को भी दोबारा प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं. इसमें कथित तौर पर सिया और चेतन को एकदूसरे को शादी की माला पहने हुए दिखाया गया था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या की साजिश को जल्दबाजी में अंजाम दिया गया, क्योंकि केतन का परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग बुक करने के लिए सिया का पहचान पत्र मांग रहा था. पुलिस बैंक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है कि क्या गुप्त शादी के पब्लिक नोटिस से बचने के लिए चेतन ने बिचौलिए को दिए थे पैसे?
सिया और चेतन पर हैं केतन की हत्या के आरोप
बता दें कि पुणे की एक अदालत ने 25 साल के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के केस में सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिया और चेतन पर आरोप हैं कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में एक चट्टान ने धक्का देकर केतन की हत्या की. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होने वाली थी.
सिया ने सहेली से कहा था- ये शादी नहीं होने वाली
बता दें कि इस मामले में जांच के दौरान सिया गोयल का अपनी सहली से किया गया स्नैपचैट भी सामने आया जिसमें उसने लिखा था कि केतन से मेरी शादी नहीं होने वाली. ये मैसेज उसने मई में भेजा था जो कि केतन की कथित हत्या से कुछ सप्ताह पहले का है. दरअसल, सिया ने अपनी सहेली से नवंबर में उदयपुर में होने वाली अपनी शादी की टिकट बुकिंग के लिए अपनी दोस्त का आधार कार्ड भेजने को कहा था, लेकिन साथ ही ये भी लिखा था कि शादी के टिकट के लिए अपने आधार कार्ड के दोनों ओर की फोटो भेज दो, वैसे भी ये शादी नहीं होने वाली, लेकिन फिर भी भेज दो.पुलिस अधिकारी के मुताबिक- केतन के परिवार ने नवंबर में होने वाली शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. रिश्तेदारों की यात्रा का इंतजाम शुरू कर दिया था और इसके लिए गोयल परिवार से मेहमानों के नाम और आधार कार्ड का विवरण मांगा गया था.
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
