कानपुर में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, स्वरूप नगर का हालक।

शहर में हुई जोरदार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। स्वरूप नगर क्षेत्र में सड़कें पूरी तरह पानी से लबालब हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी देर की बारिश के बाद ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आवागमन ठप हो गया।स्वरूप नगर के इस नजारे से साफ है कि ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा। पानी सड़कों पर जमा होने से वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लोग पैदल भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं।

नगर निगम की ओर से सफाई और जल निकासी के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन बारिश के बाद दोबारा वही समस्या सामने आ गई है। स्थानीय निवासी लंबे समय से नालों की सफाई और उचित ड्रेनेज व्यवस्था की मांग करते आ रहे हैं।प्रशासन से अपेक्षा है कि जलभराव वाले इलाकों में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएं और भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराई जाए।

Author Profile

Tariq

About The Author