कानपुर:- आज लाल बंगला स्थित एक कंपनी के कार्यालय में सांसद रमेश अवस्थी, ब्लाक प्रमुख कल्याणपुर दिनेश अवस्थी की उपस्थिति में क्यू आर का लॉन्च हुआ सुरक्षा और तकनीक का स्मार्ट संग आज का दिन सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का गवाह बना। सांसद की गरिमामयी उपस्थिति में जनहित और सुरक्षा को समर्पित ‘नेक इंसान’ (Nek Insan®️) पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह केवल एक उत्पाद या ऐप का लॉन्च नहीं है, बल्कि समाज और हर परिवार को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में सुरक्षा केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हर परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है।
‘नेक इंसान’ तकनीक और सुरक्षा का एक ऐसा अद्भुत संगम है, जो एक्सीडेंट, बच्चों के रास्ते से भटकने, सामान चोरी होने या किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर मदद पहुँचाने का काम करेगा।जब हम तकनीक का सही उपयोग करते हैं, तो हम केवल अपनी ही नहीं, बल्कि अपने पूरे समाज की सुरक्षा को मजबूत बनाते हैं। आइए, ‘नेक इंसान’ से जुड़ें और एक सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
क्या है ‘नेक इंसान’ (Bike Premium) की खास तकनीक?
भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्राप्त यह स्मार्ट QR सिस्टम कई अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस है: 100% डेटा प्राइवेसी और मास्किंग कॉल्स: किसी भी आपात स्थिति में स्कैन करने पर आपका व्यक्तिगत फ़ोन नंबर पूरी तरह गोपनीय रहता है। इसमें मल्टीपल मास्किंग कॉल्स की सुविधा उपलब्ध है।
दुर्घटना एवं एक्सीडेंट अलर्ट
ऑटो क्रैश डिटेक्शन की मदद से एक्सीडेंट होते ही तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना पहुँचती है। सही समय पर मिली यह जानकारी किसी की जान बचा सकती है।*इमर्जेंसी डिस्प्ले व SOS लोकेशन* फ़ोन लॉक होने की स्थिति में भी स्क्रीन पर इमर्जेंसी अलर्ट डिस्प्ले होता है। साथ ही, लाइव लोकेशन के साथ SOS मैसेज भेजा जा सकता है।
फैमिली सेफ्टी व ट्रैकिंग
परिवार के सदस्यों के लिए लोकेशन फाइंडिंग, रूट ट्रैकिंग और ओवरस्पीड/रैश ड्राइविंग अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।*फोन थेफ्ट व पार्किंग सहायता* फोन खोने या चोरी होने पर ट्रैकिंग के साथ-साथ गलत पार्किंग और अन्य आपात स्थितियों में तत्काल सहायता मिलती है।
आसान स्कैनिंग
इसे ‘नेक इंसान’ ऐप या किसी भी सामान्य QR स्कैनर से आसानी से स्कैन किया जा सकता है।सुरक्षित भारत की ओर एक मजबूत कदमकार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे इस पहल को महज एक तकनीक या ऐप न समझकर, अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएँ।यह तकनीक संकट की घड़ी में एक ‘नेक इंसान’ की तरह हर नागरिक के साथ खड़े रहने का वादा करती है।आज के इस कार्यक्रम में नेक इन्शान के सुपर स्टॉकेज आफ़ताब अहमद, एडवोकेट संतोष चौहान, सुनील मौर्य, शुभम त्रिपाठी, विशाखा कोहली, अयान साह, आदि लोग मौजूद रहे !
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
