संवाददाता: तारिक निजामी
उन्नाव, 10 अक्टूबर 2026। समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर राजधानी मार्ग स्थित 165 सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल प्रत्याशी श्री वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र शुक्ला ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन, राजनीतिक संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और गरीबों, किसानों तथा वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों और सिद्धांतों ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज उठाई और जनहित को प्राथमिकता दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवादी मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार को पुनः स्थापित करने के संकल्प पर भी चर्चा की गई।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में उमा लाल यादव, सुनील यादव (लाली), मोहम्मद आजम, अवधेश यादव, विक्रम भदौरिया, राजन कनौजिया, विमला मिश्रा, शंकर झा, पप्पू, संतोष कुमार, दिलीप कुमार बाजपेयी, नीरज कुमार यादव, राजा राम कनौजिया, यशराज, प्रताप सिंह, ईशान तिवारी, मोहम्मद इमरान, नफीज खान, ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों, सिद्धांतों और समाजसेवा के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
