11 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव, श्री सार्वजनिक रामलीला समिति ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
जिला संवाददाता नवल किशोर
गंगाघाट/शुक्लागंज। नगर की ऐतिहासिक एवं सबसे पुरानी श्री सार्वजनिक रामलीला समिति इस वर्ष अपना 51वां रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाने जा रही है। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीताराम कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन और दशहरा महोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। मंच की साज-सज्जा, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और झांकियों में बदलाव करते हुए नई व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को भव्य आयोजन का अनुभव मिल सके।
50 वर्षों की परंपरा, 51वें वर्ष में विशेष आयोजन
समिति के आयोजकों ने बताया कि जनता के सहयोग और सहभागिता से पिछले 50 वर्षों से रामलीला का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अब 51वें वर्ष में प्रवेश के साथ यह आयोजन समिति के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
11 अक्टूबर से शुरू होगा महोत्सव
श्री सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पुराना पुल के पास, दोनों पुलों के बीच, गंगाघाट, शुक्लागंज स्थित रामलीला मैदान रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।
प्रेस वार्ता में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री नीलकमल दीक्षित, अध्यक्ष कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, प्रबंधक प्रताप सिंह, संरक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सोनू साहू, व्यवस्था प्रमुख अजय साहू, प्रवेश सिंह, नरेंद्र गुप्ता, विशाल त्रिपाठी उर्फ बिल्लू, वीरेंद्र गुप्ता, राजू निषाद, आदित्य साहू तथा महामंत्री अंजनी अग्निहोत्री सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। स्वर्ण जयंती वर्ष का यह महोत्सव नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
