जिला संवाददाता नवल किशोर

शुक्लागंज/गंगाघाट, उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझा दिया। पुलिस की संवेदनशील पहल से टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार एक बार फिर साथ रहने के लिए सहमत हो गया।

एसएसपी उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गंगाघाट कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पहुंचा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आपसी बातचीत व समझाइश के जरिए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के दौरान दंपत्ति को आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और समझदारी के साथ वैवाहिक जीवन बिताने की सलाह दी गई। पुलिस की पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और रिश्ते को बचाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया।

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सहायता और शिकायतों के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं को 1090, 112, 181, 1930, 1098 और 1076 नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें।

गंगाघाट पुलिस की इस पहल को परिवारों में आपसी संवाद बढ़ाने और विवादों को समझदारी से सुलझाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Author Profile

Naval Kishor

About The Author