जिला संवाददाता: नवल किशोर

शुक्लागंज/गंगाघाट, उन्नाव। नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से सजा मंदिर परिसर भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रौनक देखने को मिल रही है। मंदिर के आसपास पूजन सामग्री, चुनरी, प्रसाद और अन्य धार्मिक सामान की दुकानें सजी हुई हैं। बाजार में भी चहल-पहल बनी हुई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

श्रद्धालु मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है।

नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। मंदिर की आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से राजधानी मार्ग पर रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना में जुटे हुए हैं

Author Profile

Naval Kishor

About The Author