जिला संवाददाता: नवल किशोर
शुक्लागंज/गंगाघाट, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वोदय नगर में अमित जायसवाल के मकान के अंदर छापेमारी की गई, जहां कथित तौर पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
नकदी, 17 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद
पुलिस के मुताबिक, मौके से जुए की मालफड़ के ₹1,15,115 तथा आरोपियों की जेब से ₹14,260 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 17 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस प्रकार कुल ₹1,29,375 की नकदी बरामद होने की जानकारी दी गई है।
जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कार्रवाई से इलाके में चर्चा
एक साथ 16 लोगों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
