संवाददाता सुशील शुक्ला
उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा, प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का जिला स्तरीय आयोजन गांधी नगर तिराहा पर किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, भाजपा जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। इसके बाद जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्राएं जिला स्तरीय यात्रा में शामिल हुईं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा सेवा ज्योति कलश को यात्रा रथ पर स्थापित कर गांधी नगर तिराहे तक ले जाया गया। बाद में कलश को सम्मानपूर्वक गांधी नगर तिराहे पर स्थापित किया गया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना। कार्यक्रम में सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक पुरवा अनिल सिंह, विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक मोहान बृजेश रावत, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ल, विधायक सफीपुर बंबालाल दिवाकर, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नन्दू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सुशील तिवारी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
