जिला संवाददाता नवल किशोर
शुक्लागंज/गंगाघाट। 51 वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही श्री सार्वजनिक रामलीला समिति (पंजीकृत संख्या 2112) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला मंचन और दशहरा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी शुक्लागंज के दोनों पुलों के बीच गंगा तट के किनारे स्थित सीताराम कॉलोनी में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को गणेश पूजन, मुकुट पूजन, नारद मोह और रावण दिग्विजय के मंचन के साथ होगी।
रामलीला का समापन 21 अक्टूबर 2026 को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। समिति के अनुसार, प्रतिदिन विद्वान और अनुभवी कलाकारों की टोली द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया जाएगा।
50 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
दशहरा महोत्सव में इस बार करीब 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। पुतले को विभिन्न प्रकार के पटाखों और आतिशबाजी से सजाया जाएगा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष कानपुर और गंगाघाट क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी आयोजन में लाखों दर्शकों के आने की संभावना जताई गई है।
बैठक में समिति के प्रबंधक प्रताप सिंह के अलावा कमल वर्मा, प्रदीप शुक्ला, सोनू साहू, लल्लन मिश्रा, अजय साहू, राजू निषाद, लल्ला बाजपेई, विशाल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
