उन्नाव। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष जय चंद्र विमल, वीरेंद्र शुक्ला और मोहम्मद इस्माइल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ” और “वोट चोर, गद्दी छोड़” सहित विभिन्न नारे लगाए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते प्रदर्शन स्थल पर काफी हलचल देखने को मिली। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Author Profile

Tariq

About The Author