संगमेश्वर (रत्नागिरी): रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे संगमेश्वर तालुका के वांझोळे सुवारेवाड़ी गांव में एक तेंदुआ घर में घुस आया। उसने कई मुर्गियों को अपना शिकार बनाया। इसी दौरान 60 वर्षीय प्रतिभा प्रकाश दळवी पर झपट्टा बोला।बुजुर्ग दादी ने हिम्मत नहीं हारी। करीब आधे घंटे तक तेंदुए से आमने-सामने संघर्ष किया। समय की सूझबूझ और अदम्य साहस दिखाते हुए उन्होंने घर का आगे का दरवाजा खोल दिया। तेंदुआ मौका देखकर जंगल की ओर भाग निकला।हल्ले में घायल प्रतिभा दळवी को तुरंत देवरुख ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में आगे के इलाज के लिए उन्हें रत्नागिरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही वांझोळे के ग्रामीण, वनपाल सागर गोसावी, वनरक्षक और माजी नगरसेवक प्रफुल्ल भुवड़ अस्पताल पहुंचे।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले करंबेले शेवरवाड़ी में भी तेंदुए ने दहशत मचाई थी। अब वांझोळे में दोबारा हमला होने से पूरे इलाके में डर का माहौल है। गांव वाले वन विभाग से तुरंत कार्रवाई और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।बुढ़ापे में बाघ जैसा बाणा दिखाने वाली इस दादी की बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही।

TARIK NIZAMI

Bureau chief (Maharashtra)

Author Profile

Tariq

About The Author