रिपोर्ट: तारिक निजामी

गंगाघाट में चोरी का बड़ा खुलासा, लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप और ज्वेलरी बरामददो शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में; SSP उन्नाव ने टीम को ₹15 हजार का इनाम दियागंगाघाट में चोरी का बड़ा खुलासा, लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप और ज्वेलरी बरामददो शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में; SSP उन्नाव ने टीम को ₹15 हजार का इनाम दियाउन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने अखलाकनगर में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक, HP लैपटॉप, Samsung टैबलेट, कैलकुलेटर, ज्वेलरी, मोबाइल फोन और चांदी के सिक्के समेत काफी सामान बरामद किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।23 सितंबर को हुई थी चोरीपुलिस के मुताबिक, अखलाकनगर निवासी चाँद बीबी 23 सितंबर को अपने घर में ताला लगाकर कानपुर गई थीं। वापस लौटने पर उन्हें घर की खिड़की टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान गायब था।

पीड़िता की शिकायत पर गंगाघाट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपीमामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने चंदन घाट के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम (22), निवासी जामुन वाली गली, अखलाकनगर और अरबाज (18), निवासी गरीब नवाज मस्जिद के पास, अखलाकनगर के रूप में हुई है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।चोरी का सामान बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी 12 बोर बंदूक, HP लैपटॉप, Samsung टैबलेट, 3 अंगूठियां, 2 पायल, चांदी के सिक्के और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुलफाम के खिलाफ कानपुर और उन्नाव में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस टीम को मिला सम्मानचोरी की घटना के सफल खुलासे और बरामदगी पर SSP उन्नाव ने पुलिस टीम को ₹15,000 का इनाम दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उनकी टीम की कार्रवाई की सराहना की गई।

RH24NEWS TARIQ NIZAMI हर खबर पर पैनी नजर रिपोर्ट मोहम्मद तारिक़ निज़ामी RH24news खबर को पूरा देखने के लिए ऊपर दि गईं लिंक पर क्लिक करें👉खबर से असर तक निष्पक्ष खबरें सिर्फ टीवी RH24NEWS चैनल पर हर खबर सबसे पहले आप तक खबर व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें👉,9628010100–whatsup9889285300

Author Profile

Tariq

About The Author