Raksha Bandhan 2026:रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से जुड़ा यह पर्व हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन इस बार तिथि को लेकर एक खास ज्योतिषीय स्थिति बन रही है। रक्षाबंधन के दिन राहुकाल भी रहेगा, जिसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं माना जाता। इसके अलावा इसी दिन साल का अंतिम आंशिक चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि राहुकाल के दौरान राखी बांधनी चाहिए या नहीं और चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन के पर्व पर कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य की राय और रक्षाबंधन पर राहुकाल व चंद्र ग्रहण से जुड़े जरूरी नियम।
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा?
रक्षाबंधन पर यानी 28 अगस्त 2026 को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचना होगा।
सूतक क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूतक एक अशुभ काल होता है जो ग्रहण से कुछ घंटो पहले शुरू हो जाता है। जहां चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू होता है वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं और न ही भगवान की मूर्तियां स्पर्श की जाती हैं। वहीं विवाह या संस्कार जैसे कार्यक्रम भी इस दौरान वर्जित माने जाते हैं।
सूतक और ग्रहण काल में क्या करना चाहिए?
- सूतक काल में अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दौरान भजन और ध्यान करना चाहिए।
- सूतक काल और ग्रहण काल में चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। चंद्र देव का मंत्र है – ॐ सोम सोमाय नमः।
- चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद स्नान जरूर करें और कुछ न कुछ दान अवश्य करें।
- स्नान करने के बाद घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, जिससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित न कर सके।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर घर के मंदिर में दीपक भी जरूर जलाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।
- कहते हैं ग्रहण खत्म होने के बाद सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, इससे कई ग्रह दोषों से राहत मिलती है।
- सूतक शुरू होने से पहले ही भोजन में तुलसीदल या कुशा डालकर रख देनी चाहिए।
चंद्र ग्रहण 2026 का असर
इस बार रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा होने के कारण चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण नजर नहीं आता, वहां आमतौर पर सूतक और ग्रहण से संबंधित धार्मिक नियम लागू नहीं माने जाते। इसलिए भारत में रहने वाले लोगों के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण को लेकर विशेष चिंता करने की जरूरत नहीं है। बहनें सामान्य रूप से भाई को राखी बांध सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
