कानपुर। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश का पांचवा भव्य स्थापना दिवस समारोह रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को कानपुर के यशोदा नगर स्थित उमा गैलेक्सी, सैनिक चौराहा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संरक्षक कानपुर नगर सूबेदार मेजर चंद्रवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित किया गया।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 पूर्व सैनिक, पदाधिकारी, शहीद परिवारों के सदस्य और वरिष्ठ पूर्व सैनिक शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर स्थापना दिवस की भव्यता बढ़ाई।

पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन का पंजीकरण 10 अगस्त 2021 को हुआ था। संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शहीद परिवारों और सैनिक परिवारों के मान-सम्मान एवं कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना है। इसके साथ ही देश और समाज हित में जरूरत पड़ने पर अपनी जिम्मेदारी निभाना भी संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

पिछले पांच वर्षों में संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जरूरतमंद गरीब कन्याओं के विवाह में भी सहयोग किया गया है। संगठन ने भविष्य में भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों के स्वागत और जलपान के बाद मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कानपुर नगर जिला अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह यादव ने स्वागत भाषण दिया।

समारोह में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों और तहसील अध्यक्षों ने सैनिक हित एवं संगठन हित में किए गए कार्यों की जानकारी अपने उद्बोधन के माध्यम से दी। इस अवसर पर उपस्थित शहीद परिवारों एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, फूल-माला और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं, नए सदस्यों को संगठन की कैप, बैज और तिरंगा पट्टिका पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई गई।

संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन ए.के. दीक्षित सहित केंद्रीय, क्षेत्रीय, मंडल, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार के साथ-साथ शहीद परिवारों और सैनिक परिवारों की निस्वार्थ सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को संगठन में विशेष महत्व देने और उन्हें हर स्तर पर उचित सम्मान प्रदान करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। संगठन हित में तन, मन और धन से सहयोग करने वाले सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन के लिए मेजबान कानपुर नगर और फतेहपुर जिले को अंगवस्त्र, तिरंगा पट्टिका एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पूर्व सैनिकों में कानपुर नगर के संरक्षक सूबेदार मेजर चंद्रवीर सिंह तथा लखनऊ जिला अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर राजदेव यादव को विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्षों और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ सहभागिता की। इनमें कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार अवस्थी, सूबेदार महेंद्र सिंह, कौशांबी जिला अध्यक्ष वेटरन रमेश बहादुर सिंह, फतेहपुर जिला अध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान, रायबरेली जिला अध्यक्ष कैप्टन जे.बी. सिंह, उन्नाव जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर ललित कुमार, लखनऊ जिला अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर राजदेव यादव, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष वेटरन राजेंद्र मोहन राठौर और हरदोई जिला अध्यक्ष कैप्टन मदन मोहन अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन ए.के. दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन एम.एम. वर्मा, प्रदेश महासचिव वेटरन नरेंद्र सिंह, उपसचिव वेटरन उमाशंकर रावत, प्रदेश संयोजक वेटरन मेवालाल वर्मा, कोषाध्यक्ष वेटरन राजेश मिश्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी वेटरन संजीव चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद चाय पर चर्चा के साथ समारोह के समापन की घोषणा कानपुर नगर जिला अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह यादव ने की।

Author Profile

Aryanhttps://rh24news.com/rh24news
RH24 News

About The Author