जनपद उन्नाव दो जुलाई 2026 स्थानीय पत्रकार राजेश भारती ने अपनी दिवंगत पत्नी की पहली बरसी गंगा घाट थाने के बाहर श्रद्धांजलि स्वरूप मनाई। इस अवसर पर उन्होंने भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।राजेश भारती एवीएस हिंदी न्यूज डिजिटल के ब्यूरो चीफ हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी की स्मृति में यह आयोजन किया गया है। थाने के बाहर यह कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में स्थानीय नागरिकों, पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।आयोजन की विशेषताएं:गंगा घाट थाना परिसर के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।भंडारा व्यवस्था जिसमें रसोई, जलपान और प्रसाद वितरण शामिल।स्थानीय लोगों में राजेश भारती के प्रति सम्मान की भावना देखी गई।इस मौके पर राजेश भारती ने कहा, “मेरी पत्नी की याद में यह भंडारा आयोजित किया गया है ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और जरूरतमंदों को भोजन मिल सकेइस मौके पर नगर पालिका गंगा के प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय ने भी अपनी प्रस्तुति दर्ज कर अपने हाथों से लोगों को प्रशाद वितरण बाटा पत्रकार साथियों मे वीरेंद्र धानुक ,दानिश खान,तारिक निज़ामी,अभय प्रताप,वीरेंद्र श्रीवास्तव,सिद्दीक,अश्वनी गौतम , इमरान खान , आदि पत्रकार साथियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कर श्रद्धांजलि मौजूद रहे

पत्रकार तारिक निज़ामी

RH24 NEWS

Author Profile

Aryanhttps://rh24news.com/rh24news
RH24 News

About The Author