बारिश से जलभराव के बाद वायरल हुआ वीडियो, पुराने ‘स्पेन’ वाले बयान को लेकर लोगों ने कसा तंजगोरखपुर: भारी बारिश के बाद गोरखपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इसी बीच सांसद एवं अभिनेता रवि किशन के रामगढ़ताल स्थित आवास के बाहर सड़क पर पानी जमा होने का वीडियो सामने आया है।वीडियो सामने आने के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने रवि किशन के पुराने ‘स्पेन’ वाले बयान को लेकर तंज कसते हुए ‘स्पेन-स्पेन’ के नारे लगाए। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।बताया जा रहा है कि रवि किशन ने अगस्त 2026 में गोरखपुर के विकास की तुलना स्पेन से की थी। बारिश के बाद शहर में जलभराव की तस्वीरें सामने आने पर उनके इसी बयान को लेकर लोगों ने व्यंग्य किया।इस बीच जलभराव की शिकायतों के बाद रवि किशन ने गोरखपुर के प्रभावित इलाकों का जायजा भी लिया। प्रशासन और नगर निगम की टीमों द्वारा पानी निकालने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए गए।अब सवाल यह है कि बारिश के दौरान गोरखपुर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? जलनिकासी व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। RH24NEWS| गोरखपुर रिपोर्ट: तारिक निजामी
RH24NEWS TARIQ NIZAMI हर खबर पर पैनी नजर रिपोर्ट मोहम्मद तारिक़ निज़ामी RH24news खबर को पूरा देखने के लिए ऊपर दि गईं लिंक पर क्लिक करें 👉खबर से असर तक निष्पक्ष खबरें सिर्फ RH24NEWS चैनल पर हर खबर सबसे पहले आप तक खबर व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें👉,9628010100–whatsup9889285300
Author Profile
Latest entries
Education11/05/2026Kanpur :-सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव-2026 का भव्य आयोजन, छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरी प्रतिभा की चमक
Uttar Pradesh10/27/2026बड़ी खबर: लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक! 8 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर से इलाके में दहशत
India10/27/2026बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट! यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Uncategorized10/09/2026उन्नाव: गंगा घाट के वार्ड नंबर 18 आर्य नगर में जलभराव से जनता में आक्रोश, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
