जिला संवाददाता नवल किशोर

कानपुर नगर। शहर में अपराध और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में काकादेव थाना पुलिस और सेंट्रल जोन स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब दो किलो गांजे के साथ अनीस कुमार गिहार को गिरफ्तार किया। वहीं, काकादेव पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में वारंटी अभियुक्त धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल जोन के डीसीपी अतुल श्रीवास्तव और एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने विजयनगर इलाके के पास से अनीस कुमार गिहार, निवासी कंजड़ पूर्वा, किदवई नगर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद होने की जानकारी दी गई है।

गुप्त सूचना पर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

वहीं, काकादेव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी अभियुक्त धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों कार्रवाइयां थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में की गईं।

अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

काकादेव क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। गांजा बरामदगी के मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्तता की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस की इन कार्रवाइयों को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Author Profile

Naval Kishor

About The Author