Jammu and Kashmir News: पिछले दिनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सैदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. माना जा रहा है कि इलाके में दो आतंकी छिपे हैं, जिनकी तलाश जारी है. बता दें कि इससे पहले भी आतकियों की तलाश के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया था.

दरअसल, जिले के चनापोरा इलाके में दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम इलाके के रिहायशी इलाकों और बागों की तलाशी ले रही है.

आतंकियों की तलाश जारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से बताया गया कि संदिग्ध आतंकवादी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था. शुक्रवार दोपहर को सर्विलांस CCTV में दो आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद आसपास के करीब 5 गांवों की घेराबंदी कर दी गई.दूर तक सुनी गई गोलीबारी की आवाजें बताया जा रहा है कि चनापोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया गया. घेराबंदी के दौरान इलाके में गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गईं, जिसका जवाब दिया गया और थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई. इसके बाद JKP की SOG और सेना की 44, 55, 34, 20 RR यूनिट्स के साथ CRPF की 14 और 178 बटालियनों को अतिरिक्त बल के तौर पर तैनात किया गया. हालांकि, अब तक सुरक्षा बलों ने किसी आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान अभी भी जारी है, जिसमें रिहायशी इलाकों और बागों की तलाशी ली जा रही है.

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author