Gangaghat:-भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुक्लागंज की सीताराम कॉलोनी में बूँदी एवं शरबत प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए भक्तों को ठंडा एवं पौष्टिक प्रसाद वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की गई।कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों, सेवादारों एवं कॉलोनीवासियों और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से हर वर्ष की भाँति इस बार भी यात्रा के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बूँदी और ठंडा शरबत दोनों का वितरण किया गया, जिससे गर्मी में थके हुए भक्तों को तरोताजा महसूस हुआ।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री प्रकाश और गोविंद मिश्रा ने कहा,“भगवान जगन्नाथ सबके आराध्य हैं। इस पावन अवसर पर हमारी छोटी सी कोशिश है कि भक्तों को प्रसाद के रूप में थोड़ी राहत मिल सके।

कार्यक्रम में सुशील शुक्ला,हनी,आर्यन चौधरी ,पुनीत ,तारिक निज़ामी,किशन, अशोक,अनुज, सुरेश सेनी, मनीष कुमार आदि अन्य कई लोगों ने मिलकर कार्यक्रम में मिलकर सहयोग और प्रसाद वितरण में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author