बारिश से जलमग्न हुआ किदवई नगर, बाबूपुरवा लेबर कॉलोनी लोगों का जनजीवन प्रभावित कानपुर। लगातार हुई बारिश के कारण कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र स्थित बाबूपुरवा लेबर कॉलोनी जलमग्न हो गई।

कॉलोनी की सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई घरों में भी पानी घुसने की सूचना है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़कें तालाब जैसी दिखाई दे रही हैं और कई स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है|

Author Profile

Tariq

About The Author