ज्ञापनराष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के माननीय संस्थापक श्री अलंकार अग्निहोत्री जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट के आह्वान पर आज जनपद उन्नाव में NEET पेपर लीक प्रकरण तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और संबंधित संस्थाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सदैव छात्रों, युवाओं एवं समाज के शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी सर्वश्रेष्ठ बाजपेई,युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रानू शर्मा, जिला महामंत्री आदेश द्विवेदी, युवा मोर्चा मंत्री सुधीर शुक्ला,युवा मोर्चा महामंत्री रुद्र प्रताप शुक्ल, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक शुक्ला एडवोकेट, महिला मोर्चा अध्यक्ष कीर्ति शर्मा जी, वीरेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह सेंगर, आशीष गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सहित तमाम महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की तथा न्याय की मांग को बुलंद किया।निवेदक:जितेंद्र त्रिपाठीजिला अध्यक्षराष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.), उन्नाव

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author