उत्तर प्रदेश के शुक्लागंज (उन्नाव) में चालान कटने के बाद एक ऑटो चालक ने गंगाघाट कोतवाली के पास विरोध जताया। चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर बिना वजह चालान काटने का आरोप लगाया। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीओ यातायात अजय सिंह ने जानकारी दी कि यह मामला उनके संज्ञान में है। वायरल वीडियो और संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author