संसद के मॉनसून सत्र से पिछले एक हफ्ते से चली आ रही गतिरोध की स्थिति आखिरकार खत्म हो गई है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में लगातार हंगामे के बाद, अब संसद का कामकाज पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर चर्चा की शुरुआत होगी।
संसद में पिछले कई दिनों से जारी हंगामे और ठप पड़े कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं, जिसके बाद सहमति बन पाई। विपक्ष की मांग थी कि चर्चा से पहले गृह मंत्री अमित शाह इस पर बयान दें। हालांकि, अब यह सहमति बनी है कि गृह मंत्री चर्चा के दौरान सदन में अपनी बात रखेंगे।फिलहाल, इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया है, लेकिन लोकसभा स्पीकर ने संकेत दिए हैं कि सदन की सहमति और जरूरत के अनुसार इस समय सीमा को और बढ़ाया जा सकता है। पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानूनों वाले इस अहम बिल को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ही लोकसभा में पेश कर दिया था, लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के कारण उस समय इस पर चर्चा नहीं हो सकी थी।
बता दें कि आज केंद्र सरकार अपने अहम विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और संगठित धांधली रोकने के मकसद से ‘पब्लिक एग्जामिनेशन्स (गलत तरीकों से बचाव) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पेश करेंगे, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे पारित कराने का प्रस्ताव है. इसके अलावा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर विचार और पारित कराने के लिए संसद में रखेंगे, हालांकि विपक्षी सांसद सौगत रे, एनके प्रेमचंद्रन और डीन कुरियाकोस मई 2026 में जारी राष्ट्रपति के अध्यादेश को खारिज करने के लिए कानूनी प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं.
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
