नेपाल: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच राहत एवं बचाव अभियान में उस समय उम्मीद जगी, जब हादसे के करीब 9 दिन बाद मलबे से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया। दोनों को सुरक्षित निकालकर तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया।रेस्क्यू टीमों के मुताबिक, मलबे के अंदर से अन्य लोगों के फंसे होने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इसके बाद बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। टीमें सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर संभावित जीवित लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।लगातार बारिश, मलबे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, नौ दिन बाद दो लोगों के जीवित मिलने से बचाव दल और प्रभावित परिवारों में उम्मीद जगी है।अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी और बरामद लोगों की पहचान की पुष्टि का इंतजार है। बचाव अभियान जारी है और मलबे से आ रही आवाजों को देखते हुए टीमें पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं।

(RH24NEWS | संवाददाता tariq nizami)

Author Profile

Tariq

About The Author