जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को संयुक्त सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर यासिर मारा गया. सूत्रों के मुताबिक, यासिर पहले लश्कर के बड़े सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था, लेकिन करीब एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग हो गया था.ग्रुप से अलग होने के बाद यासिर अलग तरीके से काम कर रहा था और यूसमर्ग इलाके में लश्कर के एक प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था. सुरक्षा बल लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.
पहलगाम के हमलावरों का साथी था
यासिर पहलगाम हमले के बाद जब आतंकवादियों की तस्वीर जारी की गई थी। उसमें यासिर भी शामिल था। ऑपरेशन अशदर में पाकिस्तान के रहने वाले इस आतंकवादी काे मार गिए जाने को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा था। सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुल चार आतंकियों की एक संयुक्त तस्वीर जारी की थी। इसमें सुलेमान शाह, जुनैद रमजान, हाशिम मूसा के साथ यासिर की तस्वीर थी। सुरक्षाबलों ने अब यासिर भी ढेर करके पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला लिया है।
एक आतंकी को मार गिराया गया था
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सेना और अन्य सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था. इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की आशंका थी, जिसे लेकर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था.
यह ऑपरेशन भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से चलाया था. अधिकारियों के मुताबिक, सेना ने पुंछ के अशदर गली से यूसमर्ग होते हुए पुलवामा के पाखेरपोरा की ओर बढ़ रहे संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रुप की गतिविधियों को ट्रैक किया था. सेना ने पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले पहाड़ी दर्रों से गुजर रहे इस ग्रुप की गतिविधियों पर नजर रखी थी. इसके बाद 1 सितंबर को इलाके में घेराबंदी की गई थी. 3 सितंबर को अशदर गली में सुरक्षाबलों का आतंकियों से संपर्क हुआ था.
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
