उन्नाव जनपद के शुक्लागंज अंतर्गत गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

मृतक के पिता हयातुल्ला का आरोप है कि कुछ महीने पहले उनके बेटे को एक युवती ने प्रेम-प्रसंग के जाल में फंसाया था जिसके बाद से लगातार उसे प्रताड़ित कर पैसों की मांग की जा रही थी ​समझौते के बाद फिर पिता के अनुसार लगभग 6 महीने पहले इस मामले में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था लेकिन बीते कल उनका बेटा अचानक शाम को लापता हो गया पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि युवती के परिजनों ने उनके बेटे को बंधक बनाकर रात में फांसी पर लटका दिया है घटना के समय पास ही बन रहे एक प्लॉट के पिलर से शव मिलने की बात कही जा रही है।

परिजनों ने घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है पीड़ित परिवार अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहा है।

Author Profile

Naval Kishor

About The Author