उन्नाव। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र शुक्ला ने नवनिर्वाचित पत्रकारों को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया।
सम्मान समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महामंत्री अबरार खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य तकी हैदर, सलमान, सुमित, नवल किशोर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर वीरेंद्र शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करते हुए समाज में चल रहे गलत कार्यों को उजागर करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की आवाज बनकर जनता की मदद करने का कार्य भी करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में मौजूद पत्रकारों ने भी निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
