संवाददाता नवल किशोर
उन्नाव। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (रजि.) के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता (विशाल) ने केंद्र एवं राज्य सरकार से देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई है।
हरिओम गुप्ता ने कहा कि जब कलम सुरक्षित होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा। पत्रकार सत्ता से सवाल पूछने, जनसमस्याओं को सामने लाने और समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। देश की आजादी की लड़ाई में भी पत्रकारों और कलमकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनचेतना जगाने और अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों का विरोध करने में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी पत्रकारों को धमकी, दबाव और हिंसा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी संरक्षण समय की जरूरत है। महाराष्ट्र की तर्ज पर देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए, ताकि पत्रकार बिना भय और दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आर्थिक सहायता और आपातकालीन सहायता जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की भी मांग की। साथ ही पत्रकारों के खिलाफ हिंसा अथवा धमकी की घटनाओं में त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
हरिओम गुप्ता ने कहा कि गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार भी पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें भी सुरक्षा और सम्मान के दायरे में लाने के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकार हितों और उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करता रहेगा। पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तो वे और अधिक निर्भीकता से जनहित की आवाज उठाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
