उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए

शासन ने चारू निगम को गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक, श्रवण कुमार सिंह नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, यूपी-112 लखनऊ, रवि शंकर निम को सेनानायक, 02वीं वाहिनी, एसएसएफ मथुरा, सोनम कुमार को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, रविन्द्र कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, विवेक कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी लखनऊ, मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, यूपी-112 लखनऊ, साद मिया खां को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, सैय्यद अली अब्बास को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, सुश्री श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आयुष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उन्नाव, राजेश गुनावत को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, अनन्त चन्द्रशेखर को पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, देवेश चतुर्वेदी को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, विवेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बाराबंकी, सुमित सुधाकर रामटेके को अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी सम्भल, सुश्री अरीबा नोमान को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया है।

आयुष श्रीवास्तव को उन्नाव की जिम्मेदारी

आयुष श्रीवास्तव (IPS-2021 बैच) को जौनपुर के पुलिस अधीक्षक नगर पद से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक नगर, उन्नाव बनाया गया है। वहीं राजेश गुनावत (IPS-2021 बैच) को फिरोजाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से ट्रांसफर कर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह मनोज कुमार यादव को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, रिजुल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, गौतम राय को बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सुश्री मेविस टॉक को सम्भल अपर पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, कपिल देव सिंह को पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, यूपी-112 लखनऊ, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, बलवंत कुमार चौधरी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, हरेन्द्र कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, राजेश कुमार पाण्डेय को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, हरेन्द्र प्रताप यादव को पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ, कुलदीप सिंह को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी है।

Author Profile

Naval Kishor

About The Author