शुक्लागंज /गंगाघाट : स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और सराहनीय कार्य कर रहे पत्रकारों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दैनिक ‘सार सागर’ परिवार की ओर से क्षेत्र के चुनिंदा और कर्मठ पत्रकारों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ होते हैं, जो हर परिस्थिति में सच को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करते हैं। दैनिक ‘सार सागर’ परिवार हमेशा से सच्चाई और निष्पक्षता की पत्रकारिता के साथ खड़ा रहा है और पत्रकारों के अधिकारों व सम्मान के लिए कटिबद्ध है।
सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने दैनिक ‘सार सागर’ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें जनहित की पत्रकारिता को और अधिक ईमानदारी से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ‘सार सागर’ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर दैनिक सार सागर जिला ब्यूरो उन्नाव रागिनी त्रिवेदी जी जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता जी जेएमडी न्यूज़ चैनल के संपादक उमेश त्रिवेदी जी शून्य से शिखर के संपादक शोभित सिंह जी अमर भारती से गोलू जी दैनिक सार सागर से प्रदीप पाल जी कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जी महामंत्री अबरार जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान जी दैनिक सार सागर जिला सुमित जी नवल किशोर जी वीरेंद्र गुप्ता जी सुशील शुक्ला जी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे

Author Profile

Naval Kishor

About The Author