जिला संवाददाता नवल किशोर
शुक्लागंज /गंगाघाट: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में ‘एक साथ, एक समय, एक स्वर और एक लय’ में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम में शुक्लागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, कर्मचारियों, अभिभावकों और नगरवासियों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में एक साथ हजारों लोगों ने निर्धारित समय पर एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक उमाशंकर मिश्र, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अवनीश कुमार समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
