लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद जारी सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिनकी पहले से ज्यादा चर्चा नहीं थी। वहीं, लंबे समय से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे कुछ नेताओं को टिकट नहीं मिला है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।
सूची में दो महिला नेताओं प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को भी स्थान दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को नहीं मिला दोबारा मौका
भाजपा की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के नाम को लेकर है। दोनों मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को इस बार पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है।
हरदीप सिंह पुरी के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन भाजपा की जारी अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। इसी तरह बीएल वर्मा को भी पार्टी ने रिपीट नहीं किया है।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम फैसला
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। उम्मीदवारों की सूची में संगठन से जुड़े नेताओं के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश दिखाई दे रही है।
भाजपा के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव प्रस्तावित है। भाजपा ने इनमें अपनी मौजूदा आठ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
आठ उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब नामांकन प्रक्रिया और चुनावी समीकरणों पर सबकी नजर रहेगी। खासकर हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को दोबारा टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा के इस फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
