नई दिल्ली। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में बताया गया, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।

भूकंप के झटके मेरठ, मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। दिल्ली-NCR में झटके महसूस होने के बाद कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप आने की पुष्टि भी की।

किसी नुकसान की सूचना नहीं

फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। दिल्ली-NCR में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

4.9 तीव्रता के भूकंप में क्या होता है?

4 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप में कंपन स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है और घरों में रखा सामान अपनी जगह से गिर सकता है। वहीं 5 से 5.9 तीव्रता में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है।

भूकंप की तीव्रता बढ़ने के साथ नुकसान का खतरा भी बढ़ता जाता है। 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप विनाशकारी साबित हो सकता है।

भूकंप के दौरान क्या करें?

भूकंप के झटके महसूस होने पर घबराने के बजाय मजबूत मेज या किसी भारी वस्तु के नीचे बैठकर सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें। खिड़कियों, शीशों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। झटके रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से बाहर निकलें।

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author