अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में निधन हो गया. 7 जुलाई यानी मंगलवार के दिन उन्होंने दिल्ली एनसीआर एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. जादरान पिछले कुछ समय से ‘हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस’ (HLH) नाम की एक गंभीर इम्यून सिस्टम की बीमारी से जूझ रहे थे. पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
शापूर जादरान के छोटे भाई घमई जादरान के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. जिसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी. राशिद खान और मोहम्मद नबी अपने पुराने साथी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी
शापूर जादरान के असमय निधन की खबर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है. बोर्ड ने जादरान को अफगान क्रिकेट की नींव रखने वाले स्तंभों में से एक बताया. ACB ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, ‘शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले दिग्गजों में से एक थे, जिनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल के उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह उन गर्वित क्रिकेटरों में शामिल थे, जो अफगानिस्तान की शुरुआती क्रिकेट यात्रा के केंद्र में खड़े रहे और उस रास्ते को बनाने में मदद की, जो अफगान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाया.’
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=ZeeNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-3&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2054679308258750952&lang=hi&maxWidth=560px&origin=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Fafghanistan-cricketer-shapoor-zadran-passes-away-after-prolonged-illness%2F3262543&sessionId=e9bbb8ee6de9b6315b2d9606955eba2a95c319aa&siteScreenName=ZeeNews&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px
साल 2015 वर्ल्ड कप के ऐतिहासिक हीरो थे शापूर
शापूर जादरान का नाम अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए याद रखा जाएगा. साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 10 विकेट लेकर उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया था. स्कॉटलैंड के खिलाप 4 विकेट के बाद मैच विनिंग शॉट के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि स्कॉटलैंड के खिलाफ यादगार जीत के वो असली हीरो थे. मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज, लंबे बाल और विकेट लेने के बाद हवाई जहाज की तरह जश्न मनाने का तरीका फैंस के बीच बेहद फेमस था.
शापूर जादरान का करियर कैसा रहा?
साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में शापूर जादरान ने टीम इंडिया के खिलाफ एक यादगार स्पेल किया था, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को चलता किया था. गंभीर क्लीन बोल्ड हुए थे, जबकि सहवाग विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए थे. उस मुकाबले में जादरान ने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 2 विकेट लिए थे.
साल 2009 से 2020 के बीच करीब एक दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में शापूर ने अफगानिस्तान के लिए कई यादगार मैच जिताए. वनडे के 44 मैचों में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं. टी20 के 36 मैच खेलकर उन्होंने 37 विकेट निकाले थे.
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
