England vs India 2nd T20: तीन बार की टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडियाआयरलैंड के बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर भी फेल रही. 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अंग्रेजों ने भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह लगातार तीसरी हार है.
IND vs ENG: इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जैकब बेथल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने नाबाद 76 रन की पारी खेली। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। सैम करन ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जोस बटलर भी बिना खाता खोले आउट हो गए। हैरी ब्रूक ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 39 रन बनाए। कप्तान ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। टॉम बैंटन ने 39 रन की पारी खेली। विल जैक्स 8 गेंद में नौ रन ही बना पाए। सैम करन 5 गेंद में सात रन ही बना पाए। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि दोनों बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी को विल जैक्स ने आउट किया। उन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। सैम करन ने उन्हें पवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद में 37 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर शिव दुबे 7 गेंद में 5 रन ही बना पाए। अक्षर पटेल रन आउट हुए। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में नाबाद 24 रन की तेज तर्रार पारी से टीम को 190 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सैम कुरन ने तीन विकेट लिये।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। तिलक वर्मा ने उन्हें भारतीय कैप दी। संजू सैमसन को खराब फॉर्म के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इंग्लैंड के लिए जोश टंग अपना पहला मैच खेल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि भारत ने इस मैच में बैटिंग की थी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे लेकिन इंग्लैंड की बैटिंग शुरू नहीं हो पाई और काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। इंग्लैंड ने शुक्रवार को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी, जिसमें जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को शामिल किया गया है।
अक्षर पटेल ने अपने 100 विकेट पूरे किए
अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए. अक्षर पटेल भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय स्पिनर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था. अक्षर भारत के चौथे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा किया है.
Author Profile
Latest entries
Unnao11/01/2026शुक्लागंज में वीर शहीदों को किया गया नमन, ‘एक छोटा सा कदम’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Unnao10/31/2026गंगाघाट कोतवाली में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Unnao10/30/2026दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे… चंद्र दर्शन के साथ सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, अखंड सौभाग्य की कामना
Festival10/27/2026अधर्म पर धर्म का शंखनाद: धू-धू कर जला 51 फीट का रावण, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
