Mumbai:-पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की विलादत-ए-पाक के मुबारक मौके पर मुंबई के मुंब्रा शहर में जश्न का माहौल है। विलादत के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई है। मस्जिदों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों को रोशनी व सजावटी सामान से सजाया गया है।विलादत-ए-पाक को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों, नात-ए-पाक और दुआओं का आयोजन किया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को विलादत की मुबारकबाद दे रहे हैं।आयोजकों की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रमों में शामिल होने और आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है

Author Profile

Tariq

About The Author