मुंबई: गणेशोत्सव को देखते हुए कांजूर पुलिस स्टेशन की अध्यक्ष सविता माली ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गणेश मंडपों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांजूर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस टीम ने नागरिकों से भी अपील की कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

रिपोर्ट: तारिक निजामी ब्यूरो चीफ — RH24NEWS, महाराष्ट्र

Author Profile

Tariq

About The Author