मुंबई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के विभिन्न इलाकों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया।


इस मौके पर दही हांडी उत्सव भी आयोजित किया गया। गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर बांधी गई दही हांडी फोड़ने का प्रयास किया। हांडी फूटते ही मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही।

कैमरामैन के साथ,
पत्रकार तारिक़ निज़ामी,
RH24NEWS,
BUREAU CHIEF (Mumbai)

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author