मुंबई में भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार देर शाम एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंबई के मानखुर्द इलाके के जनता नगर में रविवार शाम एक पुरानी तीन मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढहने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना रात करीब 8.30 बजे जनता नगर में हनुमान मंदिर के पीछे हुई। जहां बिल्डिंग नंबर 5 का एक हिस्सा, जिसमें दो-तीन रिहायशी यूनिट थीं। यह अचानक ढह गया। हादसे के मौके पर पुलिस, बीएमसी की टीमें और इलाके के अधिकारी मौजूद हैं।

एक व्यक्ति को किया गया रेस्क्यू

इमारत गिरने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं और दूसरी इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मलबे में फंसे हो सकने वाले लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पीटीआई के अनुसार बीएमसी ने अपने बयान में छह लोगों की मौत होने और एक व्यक्त के घायल होने की पुष्टि की है। मुंबई में पिछले दो दिनों रेड अलर्ट के बीच बारिश हो रही है। आईएमडी ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले दुकान पर गिरा था पेड़

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में 63 साल के यूनुस कुंडावाला की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, एक विशाल पेड़ अचानक सड़क किनारे बनी दुकान पर गिर पड़ा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है. हादसे के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाकर इलाके को सुरक्षित किया। लगातार बारिश के कारण शहर में ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author